Wednesday 8 February, 2012

चिरैया / अशोक लव

चिरैया 
'''''''''''''''''अशोक लव 
नन्हीं चिरैया 
चोंच में तिनका दबाए
डोलती है इधर से उधर
उधर से इधर 
वृक्ष की फुनगियों पर .

एक ही दिन में नहीं सीख लिया था 
चिरैया ने गाना-झूमना 
उसने सीखा था पहले 
उड़ना 
अपने
पंखों से उड़ना .

वह नहीं चढ़ी फुनगियों पर
सीढ़ियों के सहारे 
इसीलिए मस्त गाती है
मस्त झूलती है 
मस्त झूमती है. 
'''''''''''''''''''''''''''''''''''
@अशोक लव ,पुस्तक-अनुभूतियों  की आहटें



No comments: