Thursday 4 February, 2010

हरियाणा के लघुकथाकार और लघुकथाएँ

डॉ रूप देवगुण के संपादन में हरियाणा के लघुकथाकारों पर महत्वपूर्ण ग्रन्थ प्रकाशित हुआ है--'हरियाणा की प्रतिनिधि लघुकथा। ' इसमें इक्यावन लघुकथाकारों की तीन -तीन लघुकथाएँ संकलित हैं। ' हिन्दी लघुकथा को हरियाणा का योगदान ' - शीर्षक लेख में डॉ रूप देवगुण ने तीस पृष्ठों में हरियाणा और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के लघुकथाकारों के योगदान को रेखांकित किया है। यह लेख गहनता लिए है।
इस 199 पृष्ठों के ग्रन्थ के इक्यावन लघुकथाकार हैं-
१.विष्णु प्रभाकर २.डॉ मदन लाल वर्मा ३.पूरन मुदगल ४.डॉ शिवनाथ pराय ५.सुगनचंद मुक्तेश ६.डॉ सुधा जैन ७.रक्षा शर्मा 'कमल' e८.प्रो जितेन्द्र सूद ९.उर्मि कृष्ण १०.प्रो रघुवीर ' अनाम' ११.पृथ्वीराज अरोड़ा e१२.सुखचैन सिंह भंडारी १३.विधिश्री पवन चौधरी ' मनमौजी' १४.प्रो रमेश सिद्धार्थ १५.डॉ सुरेन्द्र गुप्त d१६.डॉ रूप देवगुण १७.रामकुमार आत्रेय १८.प्रो इंदिरा खुराना १९.प्रेमसिंह बरनालवी २०.डॉ सुरेन्द्र वर्मा २१.बन्सीराम शर्मा २२.डॉ अशोक लव २३.डॉ श्याम सखा 'श्याम' २४.विकेश निझावन २५.मधुकांत २६.मधुदीप r२७.हरनाम शर्मा २८.डॉ मुक्त २९.कमलेश भारतीय ३०.डॉ राजकुमार निजात ३१.कमल कपूर ३२.डॉ रामनिवास मानव ३३.डॉ अशोक भाटिया ३४.रोहित यादव ३५.सत्यप्रकाश भारद्वाज ३६.कृष्णलता यादव ३७.डॉ स्नेही ३८.डॉ शील कौशिक ३९.डॉ सत्यवीर मानव ४०.सुरेन्द्र कुमार अंशुल ४१.रामकुमार गहलावत ४२.संतोष गर्ग ४३.सुशील डावर 'साथी' ४४.इंदु गुप्ता ४५.सुरेश जांगिड उदय ४६.अनिल शूर आज़ाद ४७.डॉ बीजेन्द्र जैमिनी ४८.डॉ प्रद्युमन भल्ला ४९.अरुण कुमार ५०.अशोक माधव ।
ग्रन्थ के अंत में लघुकथाकारों के परिचय दिए गए हैं। इनसे उनसे संपर्क में सुविधा रहेगी।
डॉ रूप देवगुण कुशल संपादक हैं। यह ग्रन्थ उनके इस स्वरूप का परिचायक है। लघुकथा पर शोध करने वाले विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए यह अत्यंत उपयोगी है।
पुस्तक प्राप्त करने के लिए संपर्क :
डॉ रूप देवगुण , डॉ गांधी वाली गली,१३/६७६,गोबिंद नगर,सिरसा (हरियाणा)
(एम) 09812236096

No comments: